हमर छत्तीसगढ़

गौरेला पेंड्रा मरवाही : जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की जांच एवं परीक्षण कर तत्काल निराकृत करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

 गौरेला पेंड्रा मरवाही

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के तत्काल बाद आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में 27 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने जनदर्शन में आए लोगों से समक्ष में उनकी समस्याओं एवं मांगों को सुना और उने आवेदनों की जांच एवं परीक्षण कर तत्काल निराकृत करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने आदिम जाति कृषक सेवा सहकारी समिति लरकेनी के किसान अंतर सिंह द्वारा केसीसी से कृषि ऋण लेने और अवैध रूप से मनमानी ढंग से वसूली करने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह सीमांकन, बकाया भुगतान, ट्रांसफार्मर खराब होने, जीपीएफ की राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदनों का परीक्षण कर तत्काल निराकृत करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button