मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने दस तहसीलदारों का एक साथ ट्रांसफर किया

भोपाल
कलेक्टर ने  दस तहसीलदारों का एक साथ ट्रांसफर कर दिया। प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए इन ट्रांसफर को कारण बताया जा रहा है। हालांकि लंबे समय से राजस्व महाअभियान में भोपाल अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं कर पा रहा है। पिछली बैठक में कलेक्टर ने तहसीलदार व पटवारियों को प्रकरणों के निपटान में तेजी के निर्देश दिए थे। काम में तेजी आए इसके लिए लंबे समय से एक ही जगह जमे तहसीलदारों को बदला गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इनके हुए ट्रांसफर

    कुनाल रावत कोलार से टीटी नगर में
    सुनील वर्मा बैरागढ़ वृत्त से शहर वृत्त
    चंद्रकुमार ताम्रकर टीटी नगर से कोलार
    एनएस परमार हुजूर से कोलार
    अशोक सिंह गोविंदपुरा से बैरागढ़
    प्रेमप्रकाश गोस्वामी कोलार से बैरसिया
    रामजी तिवारी गोविंदपुरा से कोलार
    संतोष दुबे शहरवृत्त से हुजूर
    राजेश गौतम बैरागढ़ से गोविंदपुरा

Related Articles

Back to top button