राजस्थान

फर्स्ट ग्रेड परीक्षा स्थगन की मांग को लेकर चौथे दिन भी धरना जारी

जयपुर,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान की राजधानी जयपुर में फर्स्ट ग्रेड परीक्षा की तारीख स्थगित करने की मांग को लेकर राजस्थान युवाशक्ति एकीकृत महासंघ के नेतृत्व में दिया जा रहा धरना आज चौथे दिन और भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मीणा के अनुसार प्रदर्शन में अनशन पर बैठी अंजली शर्मा की तबीयत बिगड़ गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्री मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांग की कि यह परीक्षा स्थगित कर बेटियों के साथ न्याय किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटिया मुख्यमंत्री से केवल इतनी मांग कर रही हैं कि फर्स्ट ग्रेड परीक्षा को स्थगित किया जाए।

उन्होंने बताया कि 23 जून से चार जुलाई के बीच में प्रस्तावित फर्स्ट ग्रेड परीक्षा को कम से कम तीन महीने के लिए स्थगित किया जाना चाहिए। इस दौरान 21 जून से 30 जून के बीच में नेट जैसी राष्ट्रीय परीक्षा भी आयोजित हो रही है। साथ ही एमए फाइनल ईयर और बीएड फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षाएं या तो जारी हैं या उनके परिणाम अब तक घोषित नहीं हुए हैं। ऐसी स्थिति में अगर परीक्षा कराई जाती है, तो हज़ारों ‘एपीयरिंग’ छात्र इससे वंचित रह जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार छात्रों की इस मांग को अनसुना करती है तो यह आंदोलन राजस्थान भर में फैलाया जाएगा। यह सिर्फ परीक्षा की तारीख का मुद्दा नहीं बल्कि प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं आता, तब तक यह आंदोलन और तेज़ होता जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button