हमर छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने नहर लाइनिंग काम में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, कलेक्टर से की शिकायत

मुंगेली

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

किसानों के खेतों तक नहरों के माध्यम से पानी पहुंचाने के उद्देश्य से मनियारी जलसंसाधन विभाग करोड़ों रुपए खर्च कर नहर लाइनिंग का काम करा रहा है. क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले के गृहग्राम दशरंगपुर से धनगांव गोसाई के बीच चल रहे इस नहर लाइनिंग काम की गुणवत्ता पर कांग्रेसियों ने सवाल उठाया है.

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामचंद साहू ने विभागीय अधिकारी और ठेकेदार पर मिलीभगत कर शासन के पैसे का दुरुपयोग और निर्माण कार्य की आड़ पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है. उन्होंने स्तरहीन कार्य कराने की बात कहते हुए कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग भी की है. इस पर संयुक्त कलेक्टर अजीत पुजारी ने कहा है कि विभागीय अफसर को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

पहली ही बारिश में मटेरियल धूलने की आशंका
ज्ञापन में कहा गया है कि निर्धारित मापदंड से विपरीत मनमानी तरीके से नहर लाइनिंग का कार्य बिना विभागीय अधिकारी या इंजीनियर की देखरेख में भगवान भरोसे चल रहा है. कार्य की स्थिति ये है कि निर्माण कार्य होते जा रहा है और हाथ से उखड़ने लगा है. उपयोग किये जा रहे मटेरियल गुणवत्ताहीन होने की वजह से आशंका है कि पहली ही बरसात में धूल न जाए. यहां महज ठेकेदार मजदूरों के भरोसे काम करा रहा है.

Related Articles

Back to top button