भारत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं, पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल के जन्मदिन पर जश्न में डूबे

हैदराबाद
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल के जन्मदिन पर जश्न में डूबे हैं। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जहां कांग्रेसी कार्यकर्ता क्रेन पर चढ़कर राहुल के भव्य कटआउट पर फूल बरसा रहे हैं। यही नहीं, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और पटाखे भी फोड़े। इसके अलावा, कांग्रेस कार्यकर्ता डांस करते भी नजर आ रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं थीं। रेड्डी ने 'एक्स' पर लिखा, “राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! उनका व्यक्तित्व सभी मुश्किलों से लड़ने का है। उनका दृष्टिकोण वंचितों के साथ खड़ा होना है। त्याग उनकी विरासत है और संघर्ष उनका दर्शन है। वह बुद्धिमान हैं और भविष्य के लिए भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने वाले एकमात्र नेता हैं।”

राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ज्येष्ठ संतान हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सदस्य हैं। इससे पहले वह केरल के वायनाड से सांसद थे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के कुछ नेताओं ने भी बुधवार को राहुल गांधी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को कमजोरों की आवाज, संविधान के प्रति अटूट आस्था रखने वाला तथा सत्ता को सच का आईना दिखाने वाला बताया।

 

Related Articles

Back to top button