राजस्थान

‘संविधान बचाओ सभा’ में कांग्रेस का वार: BJP पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप

अलवर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मोती डूंगरी के पास होटल स्वरूप विलास में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘संविधान बचाओ सभा’ का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से 5500 पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस भव्य सभा में एआईसीसी महासचिव और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, सह प्रभारी चिरंजीव राव, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पीसीसी उपाध्यक्ष रमेश खंडेलवाल सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंच पर मौजूद रहे।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र, बंगाल और भरतपुर में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई हैं। “जो लोग बाहर काम करने गए हैं, उनके वोट काट दिए गए। भरतपुर में डेढ़ साल से जिला प्रमुख के चुनाव नहीं हुए, जो सीधा संविधान का उल्लंघन है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए ED, CBI और इनकम टैक्स को विपक्ष के पीछे लगा रखा है।

CTH क्षेत्र को कम करने की साजिश
जूली ने कहा कि सरिस्का के CTH क्षेत्र को कम करने की साजिश चल रही है। भाजपा मंदिर तोड़ रही है, नालियां-सड़कों की मरम्मत नहीं कर पा रही, लेकिन रैंकिंग सुधारने का ढोंग कर रही है। अमित सैनी की आत्महत्या मामले में अब तक सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई नहीं हुई।

डोटासरा बोले- शिक्षक के पद खाली और शिक्षा मंत्री सफाई और पौधरोपण में लगे
प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि अलवर कांग्रेस संगठन बहुत तेज है। या तो मुख्यमंत्री को स्कॉर्ट मिली है या जूली जी को। डोटासरा ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि जो चाय बेचने के नाम पर आए थे, अब विदेशी कपड़े पहन विदेशों में घूम रहे हैं। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की जगह डोनाल्ड ट्रम्प से डरकर सीजफायर करवाया गया।” उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वो सिर्फ ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का खेल खेल रही है। पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा में गिरावट के मामलों पर चुप है। कहा कि आज भी 1.25 लाख से अधिक शिक्षक पद खाली हैं और शिक्षा मंत्री सफाई और पौधरोपण की राजनीति में लगे हैं।

जितेन्द्र सिंह बोले– देश को दोबारा आज़ाद कराने की जरूरत
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा, “आजाद भारत के इतिहास में अलवर का योगदान अहम रहा है। महाराज जय सिंह ने महात्मा गांधी के साथ आजादी की लड़ाई लड़ी और जेल में उनकी हत्या हुई।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गरीबों को उनकी जमीन से बेदखल कर रही है और संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “सरिस्का में आदिवासियों को हटाकर जमीन अडानी को दी जा रही है। देश को डर और तानाशाही से मुक्त कराने के लिए हमें फिर से आज़ादी की लड़ाई लड़नी होगी।”

ली और डोटासरा की जोड़ी भाजपा को खत्म करने में सक्षम
प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने कहा, “जाट और सिख किसान की जोड़ी जब मजबूत होती है, तो सबकुछ संभव होता है। जूली और डोटासरा की जोड़ी भाजपा को खत्म करने में सक्षम है।” उन्होंने कहा, “जो लोग संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं, वह असल में देश को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि संविधान का उल्लंघन हो रहा है। भाजपा की सरकार अफसरशाही चला रही है, जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है। जो सरकार अधिकारी ओर कर्मचारी की तनख्वाह तक न दे पाए, उसका क्या भविष्य होगा?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता के साथ मिलकर संघर्ष करेगी। अब देश को चुनाव से नहीं, संविधान बचाकर चलाना होगा।

 

Related Articles

Back to top button