मनोरंजन

‘तारक मेहता’ की बबीता को ने क्यों ठुकराया ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’, जानें

मुंबई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता अय्यर उर्फ मुनमुन दत्ता घर-घर में फेमस हैं। वह अपनी खूबसूरती से तो जेठालाल का दिल पिघलाती रहती हैं। दर्शकों को भी खूब पसंद आती हैं। हालांकि लंबे समय से हम उन्हें एक ही शो में देख रहे हैं। बीच में उन्हें सोनी टीवी पर आ रहे कुकिंग शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' का ऑफर मिला था। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। क्या कारण था, आइए बताते हैं।

मुनमुन दत्ता ने 2004 में 'हम सब बाराती' से करियर की शुरुआत की थी और फिर वह 'द खतरा शो' और 'बिग बॉस 15' में बतौर चैलेंजर के रूप में नजर आई थीं। इन्होंने कुछ फिल्में भी की हैं, जिसमें 'हॉलिडे' और 'मुंबई एक्सप्रेस' शामिल है।

मुनमुन दत्ता ने क्यों नहीं किया 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ'
रिपोर्ट के मुताबिक, शो से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि मुनमुन दत्ता को 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया क्योंकि वह मौजूदा कमिटमेंट्स और शो के शेड्यूल के बीच टाइम मैनेज नहीं कर पा ही थीं इसलिए उन्होंनो शो साइन नहीं किया।

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के टॉप 5 कौन?
'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' की बात करें तो शो को अपने टॉप 5 मिल चुके हैं। इसमें तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, राजीव अदातिया, गौरव खन्ना, फैसल शेख का नाम शामिल है। ऊषा ताई से लेकर अर्चना गौतम का पत्ता कट गया है। शेफ विकास खन्ना, रणवीर बरार और फराह खान जज कर रहे हैं। जल्द ही किसी एक के सिर पर ताज सज जाएगा।

Related Articles

Back to top button