मध्यप्रदेश

सिहोर में घर में बनी पानी की टंकी में मिले दो सगे भाइयों के शव, गांव में फैली सनसनी

सीहोर
 जिले के ग्राम बोरदी कलां में मंगलवार सुबह एक घर में बनी पानी की टंकी में दो सगे भाइयों के शव मिले। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। दोनों के शवों को घर में बनी पानी की टंकी में उनके अन्य दो भाइयों ने देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्राप्त जानकारी अनुसार इछावर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरदी कलां निवासी राहुल जायसवाल और गोलू जायसवाल पिता विष्णु जायसवाल के शव घर के ही पानी के टैंक में मिले। दोनों सगे भाई गांव में ही रह कर सीमेंट की दुकान चलाते थे। रोज सुबह वो दुकान खोलते थे। लेकिन जब मंगलवार सुबह 09 बजे तक दुकान नहीं खुली तो पास ही में रहने वाले उनके भाई पंकज और नरेंद्र ने वहां जाकर देखा।

टंकी में झांकते ही उनके होश उड़ गए। दोनों भाइयों के शव पानी के टैंक में पड़े थे। यह देख उन्होंने आसपास के ग्रामीण सहित पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके ने पहुंच मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मृतक के भाई पंकज और नरेंद्र ने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पानी की टंकी के पास पेट्रोल की केन मिली है। पुलिस मामले में जांच कर रही है, लेकिन अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है कि उनकी मौत कैसे ओर किन कारणों से हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button