ग्वालियरमध्यप्रदेश

रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव ,युवक की शिनाख्त मे जुटी देहात थाना पुलिस

 टीकमगढ़  

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शहर के देहात थाना क्षेत्र में नयाखेरा गांव के पास रेलवे ट्रैक से थोड़ी दूर एक अज्ञात युवक का शव मिला है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे स्थानीय लोगों ने देहात थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के कपड़ों की तलाशी ली गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार   नयाखेरा रेलवे ट्रैक के पास 30 वर्षीय युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर रवाना की गई। मौके पर मौजूद लोगों से युवक की पहचान कराई गई, लेकिन किसी ने उसको नहीं पहचाना।

इसके बाद मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गई। कपड़ों में भी कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। पंचनामा की कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर मृतक के शव को जिला अस्पताल के पोस्टमॉर्टम कक्ष में रखा गया है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में सूचना जारी की गई है। फिलहाल पुलिस को मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं लगी है।शुरुआती जांच में ट्रेन से हादसा होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Related Articles

Back to top button