हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-रायपुर में हिन्दू की हत्या के मुख्य गवाह के परिवार पर जानलेवा हमला, बुजुर्ग-महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल

रायपुर।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजधानी के देवारपारा में रविवार रात छठी कार्यक्रम के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस झड़प में कई हिन्दू महिला, पुरुष और बुजुर्ग घायल हो गए. घटना का कारण पुरानी रंजिश और गवाही देने को लेकर हुए विवाद को बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के अनुसार, यह विवाद एक हिन्दू युवक की हत्या के मामले में गवाही देने को लेकर शुरू हुआ. हत्या के आरोप में जेल गए मुस्लिम आरोपियों के परिजनों ने मृतक के परिजनों पर पत्थर, लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें झड़प के दौरान घायल हिन्दू महिला, पुरुष और बच्चे नजर आ रहे हैं. वहीं हिन्दू घर में ईंटें और पत्थर भी नजर आ रहे हैं. बलवा की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Related Articles

Back to top button