हमर छत्तीसगढ़

प्रयागराज सड़क हादसे में हुई थी मौत, एक साथ उठी 10 लोगों की अर्थी, श्रम मंत्री देंगे एक-एक लाख सहायता राशि

कोरबा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 प्रयागराज में बस और बोलेरों की टक्कर में छत्तीसगढ़ के 10 लोगों की मौत हो गई. सभी लोग महाकुंभ स्नान के लिए गए थे, तभी यह हादसा हुआ. 2 दिनों के बाद सभी मृतकों के 10 शव कोरबा पहुंचे. इस दौरान परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. कोरबा में एक साथ सभी मृतकों की अंतिम यात्रा निकली गई. श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सहित भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने मृतकों के परिवारों से मुलाकात कर दुख जताया.

मंत्री देवांगन ने प्रत्येक मृतक के परिवार को एक-एक लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से बातचीत कर अतिरिक्त सहायता का प्रयास किया जाएगा. साथ ही शासन की ओर से मिलने वाली नियमित सहायता राशि भी परिवारों को दी जाएगी.

नवनिर्वाचित महापौर संजू देवी राजपूत भी मृतकाें के घर पहुंची. उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी लेकर मृतक के परिवारों को सहायता प्रदान करने की बात कही.

Related Articles

Back to top button