खेल

टोटेनहम ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए यूरोपा लीग में काराबाग पर 3-0 से जीत दर्ज की

लंदन
टोटेनहैम ने यूरोपा लीग फुटबॉल मैच में आठवें मिनट के बाद 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद अजरबैजान की टीम काराबाग पर 3-0 की जीत दर्ज की। डिफेंडर राडू ड्रैगुसिन को आठवें मिनट में जुनिन्हो को आक्रामक अंदाज में नीचे गिराने के कारण रैफरी ने रेड कार्ड दिखाया, जिससे उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।  मेजबान टीम पर हालांकि इसका ज्यादा असर नहीं हुआ और उसने चार मिनट बाद ही गोल कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ब्रेनन जॉनसन के इस गोल के बाद दूसरे हाफ की शुरुआत में पैप सार ने कॉर्नर किक पर बढ़त को दोगुना कर दिया और डोमिनिक सोलांके ने 68वें में रिबाउंड पर गोल कर टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी। अन्य मैचों में रोमा की टीम एक गोल की अपनी बढ़त को बरकरार नहीं रख सकी और उसने एथलेटिक बिलबाओ के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। एजेक्स ने बेसिक्टास को 4-0 से हराया तो वही विक्टोरिया पिल्सेन और आइंट्राच्ट फ्रैंकफर्ट का मुकाबला 3-3 की बराबरी पर छूटा।

 

Related Articles

Back to top button