मध्यप्रदेश

पौध-रोपण कर पेड़ बनने तक उनका संरक्षण करें -उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का महत्वपूर्ण अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ पूरे देश में चल रहा है और उनकी मंशा अनुरूप हम सब पौध-रोपण कर पेड़ बनायें। इससे बड़ा कोई पुण्य का काम हो ही नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को हल्के में न लें और इस काम को औपचारिकता न निभायें, दिल से एक पेड़ मां के नाम अभियान को साकार कर प्रत्येक व्यक्ति पौधारोपण करे। जहां जगह मिले वहां पौधारोपण करें, ताकि इससे दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी। इस अभियान में सबकी सहभागिता होना आवश्यक है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नागदा के महिदपुर रोड स्थित नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में वृहद पैमाने पर पौध-रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, क्षेत्रीय विधायक डॉ.तेजबहादुर सिंह चौहान, असंगठित कामगार मण्डल के पूर्व अध्यक्ष श्री सुल्तान सिंह शेखावत, पूर्व विधायक श्री लालसिंह राणावत आदि की उपस्थिति में नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर बरगद, पीपल एवं नीम की त्रिवेणी का रोपण किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि भावनात्मक दृष्टि से हम सब मिलकर वृहद पैमाने पर पौधारोपण कर पेड़ बनने तक उनका संरक्षण अनिवार्य रूप से करें, तभी हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह पायेगा और हमारे जीवन के लिये ऑक्सीजन मिलती रहेगी।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि हम सबने कोरोनाकाल की भयावह बीमारी को नजदीकी से देखा है और परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि इस प्रकार के दिन पुन: अब नहीं आये। उस दौरान पीड़ित व्यक्ति इधर-उधर ऑक्सीजन की तलाश में भटकते थे। इस दृश्य को हम सबने देखा और सुना था। इसलिये पेड़ों को न काटे और अधिक से अधिक पौध-रोपण कर पेड़ बनाकर उन्हें संरक्षित किया जाये।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के आव्हान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा फहराने का अभियान भी चलाया गया है। उन्होंने उपस्थित जन-समुदाय से आव्हान किया कि घर-घर तिरंगा लहरायें और तिरंगा यात्रा निकालें। तिरंगा हमारे देश की आन-बान-शान है और तिरंगा हम सबका है।

क्षेत्रीय सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने इस अवसर पर कहा कि मां है तो मां के साथ और जिनकी मां न है तो वे मां की फोटो रखकर प्रत्येक व्यक्ति पौधा जरूर लगाये। साथ ही लगाये गये पौधे को संरक्षण कर उसे पेड़ बनायें। पर्यावरण का संरक्षण करने के उद्देश्य से अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हमारी आने वाली पीढ़ी को ऑक्सीजन की कमी महसूस न हो। श्री फिरोजिया ने कहा कि विकास के साथ विनाश न हो, इस पर भी विशेष ध्यान देना होगा। अधिक से अधिक नीम, पीपल, बरगद के पौधारोपण के साथ-साथ फलदार पेड़ भी अनिवार्य रूप से लगायें। क्षेत्रीय विधायक डॉ.तेजबहादुर सिंह चौहान ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

 

Related Articles

Back to top button