हमर छत्तीसगढ़

कवर्धा सड़क हादसे के 17 मृतकों का एक साथ अंतिम संस्कार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा रहे

कवर्धा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सोमवार को पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपानी में हुए सड़क हादसा में 19 लोगों की मौत हुई। मृतकों का आज मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जा रहा है। 17 मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम संस्कार ग्राम सेमरहा में, एक का ग्राम दर्दी और एक का ग्राम सिंघरी गांव में किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने सेमरहा ग्राम पहुंचे हुए हैं।

वहीं कुकदूर पुलिस ने पिकअप वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी चालक को हिरासत में रखा गया है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में मृतक ग्रामीणों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। छत्तीसगढ़ सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख और हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार की सहायता राशि देगी।

हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख
हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

आज एक दिन का राजकीय शोक
छत्तीगगढ़ में 21 मई को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के सम्मान में राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों और जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

Related Articles

Back to top button