भारत

मजिस्ट्रेट फिरोजपुर द्वारा पराली को जलाने पर पाबंदी लगाने के बावजूद पराली जलने के आरोप में पुलिस ने 7 मामले दर्ज किए

फिरोजपुर
जिला मजिस्ट्रेट फिरोजपुर द्वारा पराली को जलाने पर पाबंदी लगाने के बावजूद पराली को आग लगाने के आरोप में अलग-अलग थानों की पुलिस ने 7 मामले दर्ज किए हैं। यह जानकारी देते हुए एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर कुमार ने बताया कि जब थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस जब गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी तो उन्हें एसडीएम फिरोजपुर द्वारा लिखा हुआ पत्र मिला जिसमें हल्का पटवारी मंगल सिंह और हल्का पटवारी राकेश कपूर द्वारा एसडीएम फिरोजपुर को सूचित किया गया कि गांव हबीब वाला के एरिया में राम सिंह और जंगीर सिंह द्वारा अपने खेतों में धान की पराली को आग लगाई गई है, तो एएसआई गुरनाम सिंह और एएसआई जसपाल सिंह द्वारा नामजद व्यक्तियों के खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर में मामले दर्ज किए गए और आग पर काबू डाला गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उन्होंने बताया कि गांव पौजो के उताड़ और गांव सांदे हाशम तथा गांव सोढ़ी वाला के खेतों में पराली को आग लगाने की सूचना मिलने पर थाना ममदोट के एएसआई रामप्रकाश तथा थाना कुलगढ़ी के एच सी गुरदर्शन सिंह और थाना घल्ल खुर्द के एच सी हरजिंदर सिंह द्वारा आग लगने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आग बुझाई गई। उन्होंने बताया कि जब एएसआई मेजर सिंह और सब इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में थाना मल्लावांला की पुलिस और थाना लखों के बहराम की पुलिस गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गांव मीहां सिंह वाला में और गांव हामद के एरिया में जगरूप सिंह द्वारा अपने खेतों में धान की पराली को आग लगाई गई है तो उन्होंने नामजद व्यक्ति और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि संबंधित थानों की पुलिस द्वारा नामजद और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button