खेल

विम्बलडन : टेलर फ्रिट्ज ने ज्वेरेव को हराया, जोकोविच भी जीते

लंदन
अमेरिका के 13वीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज ने दो सेट में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए दो बार के ग्रैंडस्लैम उपविजेता अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 4. 6, 6.7, 6.4, 7.6, 6.3 से हराकर विम्बलडन पुरूष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनका सामना 25वीं वरीयता प्राप्त इटली के लोरेंजो मुसेत्ती से होगा जो पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम में अंतिम आठ में पहुंचे हैं। फ्रिट्ज को विम्बलडन 2022 में रफेल नडाल ने हराया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी एलेक्स डि मिनौर ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना सात बार के चैम्पियन नोवाक जोकोविच से होगा। जोकोविच ने होल्गर रूने को 6.3, 6.4, 6.2 से हराया। दर्शक रूने के नाम के नारे लगा रहे थे और जोकोविच की हूटिंग भी हुई लेकिन इससे वह विचलित नहीं हुए।

महिला वर्ग में इटली की जैसमीन पाओलिनी ने जियोवान्नि एम पेरिकार्ड को 4.6, 6.3, 6.3, 6.2 से हराया। एलेना रिबाकिना को अगले दौर में जगह मिल गई जब उनकी प्रतिद्वंद्वी अन्ना कालिंस्काया ने कलाई की चोट के कारण कोर्ट छोड़ दिया। अब उनका सामना एलिना स्वितोलिना से होगा जिन्होंने वांग शिन्यु को 6.2, 6.1 से हराया। वहीं बारबरा क्रेइसिकोवा ने डेनियेले कोलिंगस को 7.5, 6.3 से और येलेना ओस्टापेंको ने यूलिया पुतिनत्सेवा को 6.2, 6.3 से मात दी।

 

Related Articles

Back to top button