हमर छत्तीसगढ़

नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के लिए अधोसंरचनात्मक कार्यों पर हुआ विचार-विमर्श

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर
 
विकसित छत्तीसगढ़ बनाने को लेकर विजन डाकूमेंट तैयार करने के लिए ग्रामीण एवं नगरीय अधोसंरचना वर्किंग गु्रप के सदस्यों ने राज्य नीति आयोग में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दृष्टि से अधोसरंचना निमार्ण के कार्यो पर विचार विमर्श किया। बैठक नीति आयोग के सदस्य डॉ. के सुब्रमण्यम भी उपस्थित थे। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक ने सड़क, पेयजल, आवास सहित अन्य नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के कार्यों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी रखी।

मुख्यमंत्री के सचिव एवं नगरीय प्रशासन तथा विकास विभाग के सचिव श्री बसवराजू. एस ने नगरीय क्षेत्रों में रोड, पेयजल ड्रेनज सिस्टम, सालिड बेस्ट मैनेजमेंट सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की। जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव श्री राजेश सुकुमार टोप्पो ने सिंचाई सुविधा सहित जल स्त्रोतों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुल हक ने पेयजल योजनाओं के लिए जरूरी जानकारी दी। बैठक में सदस्यों ने ट्रांसपोर्ट, हाऊसिंग, पावर, वाटर और सेनीटेशन के संबंध में अपने सुझाव रखे। बैठक में परिवहन, लोक निर्माण, ऊर्जा, हाऊसिंग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ विजन डाक्यूमेंट तैयार करने के संबंध में विभागीय जानकारी प्रस्तुत की। कलेक्टर रायपुर ने बैठक में रायपुर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिक सुविधाएं बढ़ाने के संबंध में बताया।

Related Articles

Back to top button