खेल

जोकोविच ने रिकॉर्ड 370वां ग्रैंडस्लैम मैच जीता

पेरिस
दाहिने घुटने के दर्द से जूझने के बावजूद नोवाक जोकोविच ने अपने से युवा प्रतिद्वंद्वी को साढे चार घंटे तक चले मुकाबले में पांच सेटों में हराकर फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दूसरे सेट की शुरूआत में जोकोविच पीठ के बल लेट गए थे और लग रहा था कि उन्हें मुकाबला छोड़ना होगा लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए 23वीं रैंकिंग वाले फ्रांसिस्को सेरूंडोलो को 6.1, 5.7, 3.6, 7.5, 6.3 से हराया।

अब उनका सामना सातवीं वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड से होगा। रूड ने 12वीं रैंकिंग वाले टेलर फ्रिट्ज को 7.6, 3.6, 6.4, 6.2 से हराया। पिछले साल फ्रेंच ओपन फाइनल में जोकोविच ने रूड को हराया था। अन्य क्वार्टर फाइनल में एलेक्स डि मिनौर का सामना अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। डि मिनौर ने 2021 अमेरिकी ओपन चैम्पियन दानिल मेदवेदेव को हराया था। वहीं ज्वेरेव ने होल्गर रूने को 4.6, 6.1, 5.7, 7.6, 6.2 से मात दी।

 

Related Articles

Back to top button