मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव की सपत्निक पूजा-अर्चना

उज्जैन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने उज्जैन के श्री अंगारेश्वर महादेव के मंदिर में पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी संग मंदिर के दर्शन किए। पूजा के बाद सीएण ने गौ सेवा भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 84 महादेव में से एक, यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है।

रविवार की सुबह सीएम डॉ मोहन यादव सपत्नीक भगवान श्री श्री अंगारेश्वर महादेव का पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भगवान श्री अंगारेश्वर का दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक भी किया। पूजन पुजारी मनीष उपाध्याय, रोहित गुरु ने संपन्न कराया।

पूजन जलाभिषेक कर सीएम ने कहा कि 84 महादेव में से एक, यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है। वहीं पूचा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गौ सेवा की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि रवि सोलंकी, बहादुर सिंह बोरमुंडला, अभय यादव समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button