स्वास्थ्य

खून की कमी और एनीमिया को दूर करने के लिए पिएं ये 5 आयरन युक्त ड्रिंक्स

आयरन हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है और कई लोगों में इसकी कमी देखी जाती है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है, जो हमारी रक्त कोशिकाओं में ऑक्सीजन को ले जाने के लिए आवश्यक है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हमारे शरीर के प्रत्येक अंग और ऊतक को काम करने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है।

यदि आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो आपमें एनीमिया का खतरा भी बढ़ जाता है, जिसके कारण कमजोरी, थकान और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। यहां 5 ऐसी ड्रिंक्स दी गई हैं, जो आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में मदद कर सकती हैं।

चुकंदर का जूस

चुकंदर आयरन का अच्छा स्रोत है और शरीर में खून को बढ़ाता है। इसके लिए चुकंदर को छीलकर छोटे टुकड़ों में काटें और ब्लेंडर में पीसकर जूस बना लें।

पालक और सेब का जूस

पालक आयरन अच्छी मात्रा होती है और सेब में विटामिन में कई तरह विटामिन होते हैं, जो आयरन के अवशोषण में मदद करते हैं। इसे बनाने के लिए ताजे पालक के पत्तों और सेब को ब्लेंडर में डालें और अच्छी तरह से पीस लें। आप स्वाद के लिए इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं।

अनार का जूस

अनार आयरन का अच्छा स्रोत है और इसमें विटामिन सी जाता और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। इसके लिए आप अनार का जूस पिएं। लें।

काले तिल और शहद का ड्रिंक

काले तिल में आयरन की मात्रा बहुत अधिक होती है और शहद में एंटीऑक्सीडेंट होता है और यह ड्रिंक के स्वाद को बेहतर बनाता है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए आप काले तिल को रात भर भिगो दें। सुबह तिल को पीसकर शहद के साथ मिलाएं। अब इसे पानी या दूध के साथ मिलाकर पिएं।

संतरा और गाजर का जूस

गाजर आयरन का बेस्ट सोर्स है और संतरे में विटामिन सी भी होता है जो आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है। आप गाजर और संतरे को ब्लेंडर में डालें और अच्छी तरह ब्लेंड कर के जूस बनाकर पिएं।

Related Articles

Back to top button