हमर छत्तीसगढ़

नशे में धुत देवर ने भाभी के साथ की जबरदस्ती, कार्रवाई नहीं होने पर थाने में किया हंगामा

रायपुर
राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में शनिवार को एक महिला के साथ उसके देवर ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। थाने में शिकायत करने पहुंची महिला को जब थाने से राहत नहीं मिली तो उसने जमकर हंगामा किया। तब जाकर हरकत में आई पुलिस ने आरोपित देवर को गिरफ्तार कर लिया। घटना मोवा के प्रगति नगर इलाके की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शराब के नशे में धुत देवर ने महिला के कपड़े फाड़े और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। परेशान महिला ने शिकायत के बाद भी देवर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर थाने में आकर हंगामा किया। महिला का आरोप है कि दो दिन से वह देवर की हरकतों से परेशान थी। शिकायत करने पर पुलिस की तरफ से कोई मदद नहीं मिली। शनिवार को भी उसने बीच सड़क पर बदसलूकी की।

Related Articles

Back to top button