मध्यप्रदेश

पारिवारिक विवाद में माँ दो साल की बेटी को टैंक में डुबाकर मारा, फिर कुएं में लगा दी छलांग

छपारा/सिवनी
पति-पत्नी के विवाद के बीच मां की ममता उस वक्त मर गई। जब दो साल की नन्‍हीं से बेटी को पानी भरने वाले टैंक में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। फिर खुद का जीवन खत्‍म करने की सोच ली। मामला मध्‍य प्रदेश के सिवनी में छपारा के सालीवाड़ा घोघरी गांव के चमारी टोले का बताया जाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पति ने कुएं में छलांग लगाकर महिला को बाहर निकाला

मां ने अपनी दो साल की मासूम बेटी खुशी को पति के साथ चल रहे विवाद की चलते पानी के टैंक में डुबो दिया और खुद कुएं में कूद गई। पति विशतू लाल अहिरवार ने अपनी जान पर खेलकर कुएं में छलांग लगाकर महिला को बाहर निकाल लिया, लेकिन बेटी की जान नहीं बच पाई।

पोस्टमार्टम के बाद शव पिता को सौंप दिया

घटना की जानकारी पति ने छपारा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मासूम के शव को छपारा अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम के बाद शव पिता को सौंप दिया। हत्या की आरोपित मां को छपारा पुलिस ने गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया।

बच्‍ची की ने लोगों को झंझोर कर रख दिया है

जिस तरह से एक मां ने अपनी बेटी मासूम बेटी को मौत के घाट उतारा उसने लोगों को झंझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि महिला का 2021 में विवाह हुआ था। फिलहाल न्यायालय ने आरोपित महिला को जेल भेज दिया है। पुलिस ने निर्दयी मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button