मध्यप्रदेश

महाकुंभ 2025 के चलते रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरने वाली 2 ट्रेनें 11 से 13 फरवरी तक प्रभावित होंगी

रतलाम
 प्रयागराज महाकुंभ 2025 में लगातार देशभर से श्रद्धालुओं पहुंच रहे हैं. जिससे इन दिनों सड़क मार्ग पर काफी जाम लग रहे हैं. श्रद्धालु अब ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, प्रयागराज मंडल में कुंभ मेला आयोजन के चलते रेलवे को अब कुछ ट्रेनों को निरस्त भी करना पड़ रहा है. वहीं, कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शर्ट अर्जीनेट भी किया गया है. साथ ही रतलाम मंडल की 2 यात्री ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

11 से 13 फरवरी तक ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

प्रयागराज मंडल में हो रहे महाकुंभ मेला 2025 के चलते रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरने वाली 2 ट्रेनें 11 से 13 फरवरी तक प्रभावित होंगी. ऐसे में रतलाम रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से प्रयागराज के लिए अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो प्रभावित ट्रेनों की जानकारी लेकर ही यात्रा करें.

प्रयागराज की बजाए खजुराहो से चलेंगी ये ट्रेनें

ट्रेन संख्या 14115, डॉ. अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस 11 और 12 फरवरी को खजुराहो स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी. साथ ही संख्या 14116, प्रयागराज-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस 12 और 13 फरवरी 2025 को खजुराहो से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी. यह यात्री गाड़ी प्रयागराज से शुरू नहीं होकर खजुराहो रेलवे स्टेशन से चलेगी

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने कहा, " जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों की पूर्व में ही टिकट बुकिंग करवा ली है वह ट्रेनों की जानकारी लेकर ही यात्रा करें. ट्रेनों की जानकारी रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं."

Related Articles

Back to top button