मध्यप्रदेश

शुभ मुहूर्त होने से शहर के मैरिज गार्डन, शादी हाल, होटल फुल, 26 व 27 जनवरी को होंगे कई विवाह, फरवरी में 25 तक बजेंगी शहनाइयां

भोपाल
नए वर्ष के पहले यानि जनवरी में इनदिनों विवाहों का दौर चल राह है। 26 और 27 जनवरी को शहर में कई विवाह होंगे। वहीं फरवरी में 25 तक बड़ी संख्या में विवाह होंगे। शुभ मुहूर्त होने से शहर के मैरिज गार्डन, शादी हाल, होटल फुल हो चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वहीं शहर के चौक, न्यू मार्केट सहित सभी छोटे-बड़े बाजारों में विवाहों के मुहूर्त होने से रौनक बनी हुई है। मकर संक्रांति के बाद 16 जनवरी से शुरू हुए विवाह सहित शुभ कार्य निरंतर हो रहे हैं। मां चामुंडा दरबार के पुजारी रामजीवन दुबे ने बताया कि शुक्र ग्रह 19 मार्च से 23 मार्च तक चार दिन तक अस्त, गुरु ग्रह 12 जून से नौ जुलाई तक 27 दिन के लिए अस्त रहेंगे।
 
शुक्र ग्रह इस साल 24 दिन अस्त रहेंगे
इसके अलावा भी शुक्र ग्रह इस साल में दोबारा अस्त होंगे जो 12 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 24 दिन तक अस्त रहेंगे, इस दौरान शुभ काम सहित मांगलिक कार्य वर्जित रहेगा। बीते वर्ष 62 दिन ही विवाह मुहूर्त थे, जबकि इस साल 76 दिन से भी अधिक मुहूर्त हैं। इसके लिए जिनके घरों में विवाह हैं, उन्होंने डीजे, बैंड, घोड़ा और बग्घी, फोटोग्राफर, हलवाई की बुकिंग करा ली है।
 
ये विवाह के लिए शुभ मुहूर्त
    26 और 27 जनवरी।
    फरवरी : दो,तीन, छह, सात, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23 और 25 फरवरी।
    मार्च : एक, दो, छह,सात, 12 मार्च।
    अप्रैल : 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30 अप्रैल।
    मई : एक, पांच, छह, आठ, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27 और 28 मई।
    जून : दो, चार, पांच, सात और आठ जून।
    नवंबर : दो,तीन, छह,आठ, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25 और 30 नवंबर।
    दिसंबर : चार, पांच और छह।

 

Related Articles

Back to top button