राजनीति

आम बजट पर लोकसभा में चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसा

नई दिल्ली
आम बजट पर लोकसभा में चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि बीते तीन दिनों से बजट पर जो चर्चा हो रही है, उसमें विषय से हटकर सिर्फ मोदी जी की निंदा की जा रही है। विपक्ष की टोन बताती है कि उन्हें नरेंद्र मोदी का चेहरा ही पसंद नहीं आ रहा है, लेकिन आप क्या कर सकते हैं। देश की जनता ने उनके नाम पर वोट दिया है। यह पीएम मोदी की उपलब्धि है कि 60 साल के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी नेता को तीसरी बार सत्ता संभालने का मौका मिला है। हमारा एक परामर्श है कि सच्चाई को जितना जल्दी स्वीकार कर लें, उतना अच्छा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यही नहीं कांग्रेस के 99 सीटें लाने पर भी ललन सिंह ने तंज कसा है। जेडीयू सांसद ने कहा, 'अभी तो पहला साल है। 5 साल बाकी है। देखिए क्या होता है। अभी तो 99 पर हैं, 5 साल के बाद सांप फिर से काटेगा तो आप जीरो पर पहुंच जाएगा। ललन सिंह ने कहा कि जेडीयू और टीडीपी को 5 साल के लिए जनादेश मिला है।' उन्होंने कहा कि कई पार्टियों ने कहा कि 2 राज्यों को खुश किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कैसी बात है कि सरकार बचाने वाला बजट था। भाई हम लोग तो आपको भी देख चुके हैं। आप लोग गिद्ध की तरह नोचते रहे। इसलिए हम लोग आपको नमस्ते करके चल दिए।

राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि हमारा प्री-पोल अलायंस था और अगले 5 सालों के लिए हमें सरकार चलाने का मौका मिला है। हम लोग तो इनके साथ भी थे, वहां जाकर पता चला कि ये लोग गिद्ध की तरह नोचते हैं। हम लोगों ने इनके व्यवहार को देखा तो प्रणाम किया और इधर चले आए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन लोगों को सच्चाई पसंद नहीं है और इसलिए हंगामा कर रहे हैं।

ललन सिंह ने कहा कि हम इन्हें बता रहे हैं कि जितना जल्दी इस सच्चाई को पचा लेंगे, उतनी ही शांति मिलेगी। वरना पूरे 5 साल कष्ट में रहेंगे। लूडो का खेल बड़ा खतरनाक होता है। किसी तरह 99 तक पहुंचते हैं और जब सांप काटता है तो जीरो पर पहुंच जाते हैं।

 

Related Articles

Back to top button