मध्यप्रदेश

एम.पी.ऑनलाइन से भी कर सकेंगे नए बिजली कनेक्शन का आवेदन : ऊर्जा मंत्री

एम.पी.ऑनलाइन से भी कर सकेंगे नए बिजली कनेक्शन का आवेदन : ऊर्जा मंत्री

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जनवरी माह के अंतिम सप्ताह से मिलने लगेगी सुविधा

भोपाल
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कंपनी कार्यक्षेत्र के 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं को नए वर्ष में यह सौगात दी है कि वे अब एम.पी. ऑनलाइन से भी ऑनलाइन आवेदन कर नया बिजली कनेक्शन ले सकेंगे। इसके लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने एम.पी.ऑनलाइन से अनुबंध किया है। बिजली उपभोक्ताओं को यह सुविधा जनवरी के अंतिम सप्ताह से मिलना शुरू हो जाएगी।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल एवं निदेषक (वाणिज्य) सुधीर कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में मुख्य महाप्रबंधक (वाणिज्य) श्रीमती स्वाति सिंह एवं एम.पी.ऑनलाइन के बिजनेस हेड संदीप राजपाल द्वारा कंपनी मुख्यालय में अनुबंध हस्ताक्षरित किया गया।

इसके अनुसार अब एम.पी.ऑनलाइन के माध्यम से भी आवेदन करने पर नया बिजली कनेक्शन मिलने के साथ ही गैर कृषि उपभोक्ताओं का ईकेवाईसी,  पीएम-सीएम किसान सम्मान निधि लाभार्थी का सत्यापन तथा पूर्व से विद्यमान कनेक्शन में भार वृद्धि, नाम परिवर्तन इत्यादि की सुविधा भी इसके माध्यम से मिलने लगेगी।

 

Related Articles

Back to top button