मध्यप्रदेश

आंगनबाड़ी केंद्रों में शत प्रतिशत बच्चो की उपस्थिति कराए सुनिश्चित : कमिश्नर

शहडोल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आज तहसील जैतपुर कार्यालय, उप तहसील कार्यालय चन्नौडी, ग्राम पंचायत देवरी के चकौडिया फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप व आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।

कमिश्नर ने ग्राम पंचायत देवरी के आंगनवाड़ी केंद्र चकौडिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केंद्र में शत प्रतिशत बच्चो की उपस्थिति सुनिश्चित करे तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में दिए जा रहे पोषण आहार जैसे अन्य सभी संदर्भ सेवाएं समय पर दिलाई जाए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र के पंजी रजिस्टर, पोषण आहार वितरण की भी जानकारी ली।
कमिश्नर ने तहसील कार्यालय जैतपुर एवं उप तहसील कार्यालय चन्नौडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने राजस्‍व प्रकरणों, दस्तावेजों का संधारण ,आर्डर शीट सहित अन्य  कार्यों की जानकारी ली तथा लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कमिश्नर ने फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप चकौडिया का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिए कि किसानों का शत प्रतिशत फॉर्मर रजिस्ट्री यथाशीघ्र करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अभी तक हुए फॉर्मर रजिस्ट्री की भी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अनु विभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button