ग्वालियरमध्यप्रदेश

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा में मनाया गया प्रवेश उत्सव

 घुवारा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नगर घुवारा के शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल घुवारा में प्रभारी प्राचार्य बीएल प्रजापति के मार्गदर्शन में भव्य प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अभय प्रताप सिंह अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर परिषद घुवारा, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि  जगन प्रसाद कुशवाहा एवं सांसद प्रतिनिधि  टीकाराम जी राजपूत पत्रकार बंधु किशन प्रसाद  कुशवाहा, राजाराम साहू ,मनीष सम्राट, संदीप सिंह,सूरज चौधरी न्यूज़ टीवी 24, समस्त अभिभावक, छात्राएं, विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं छात्राओं ने विद्यालय की सजावट कर विद्यालय को सुन्दर बना दिया।सर्वप्रथम अतिथि जनों ने फीता काटकर प्रवेश उत्सव का सुभारम्भ किया।

विद्यालय की शिक्षिका सुलोचना जैन,पिंकी विश्वकर्मा, अदिति नामदेव ने छात्राओं का तिलक कर माला पहनाई। नवीन प्रवेशित छात्राओं को जनप्रतिनिधियों द्वारा पुस्तकें वितरित की गई। आज से ही समय विभाग चक्र अनुसार कक्षा 9 से 12 तक की कक्षायें प्रारंभ की गई।  विनोद कुमार जैन,महेंद्र कुमार प्रजापति, राजेश कुमार सेन,मनोज जैन,राजू प्रजापति, राजेन्द्र सिंह मौर्य, असफान अली, जीतेन्द्र साहू,पवन असाटी,राकेश सोनी,नंद किशोर अहिरवार, राजेन्द्र अहिरवार, अनीता कुजूर,भागवती प्रजापति उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button