खेल

गॉल टेस्ट जीतकर भी WTC में 5वें नंबर पर भारत, फाइनल की राह में अब गलती की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली
भारत ने श्रीलंका को गॉल में 2 टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मैच में 165 रनों से हराकर 1-0 से बढ़त बना ली है. इस जीत से पहले टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में 9 टेस्ट मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ 48.15 PCT (Points Percentage) हासिल कर पांचवें स्थान पर था.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गॉल टेस्ट मैच जीतने के बाद भारतीय टीम का PCT 53.33 हो गया है और अब भी पांचवें स्थान पर ही मौजूद है. इस सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के SSC मैदान पर खेला जाएगा. भारत ये टेस्ट मैच जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम करना चाहेगा.  

WTC की अंक तालिका में भारत अब भी बांग्लादेश से नीचे है. बांग्लादेश 5 टेस्ट मैचों में 3 जीत के साथ 66.67 PCT हासिल कर चौथे स्थान पर है. भारत के पास अभी 8 टेस्ट मैच बाकी हैं, लेकिन गलती की गुंजाइश अब भी बेहद कम बची है.

अगर टीम इंडिया अपने सभी बचे हुए मुकाबले जीत लेती है तो उसका PCT 74.07 तक पहुंच जाएगा, जो WTC फाइनल का टिकट लगभग पक्का कर सकता है. हालांकि, एक भी हार पूरे समीकरण को बदल सकती है.

एक हार के बाद भारत का PCT 68.52, दो हार पर (62.96) और तीन हार के बाद (57.41) तक गिर जाएगा. अगर टीम इंडिया ने 8 में से 5 टेस्ट मेच जीते और 2 ड्रॉ हुआ, तो भारत का PCT (61.11) हो जाएगा.

WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल
श्रीलंका दौरे के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड का दौरा करेगी. जहां भारतीय टीम को दो टेस्ट मैच खेलने हैं. न्यूजीलैंड का यह दौरा आसान नहीं होगा, न्यूजीलैंड पहले भी भारत को कड़ी चुनौती दे चुका है.

इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर 5 मैच की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलने आएगी. ऑस्ट्रेलिया भी टीम इंडिया को कड़ी चुनौती देगा, इसलिए यह मुकाबले भी आसान नहीं माने जा सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की 4-1 या 3-1 से सीरीज जीत टीम इंडिया को बेहद मजबूत स्थिति में ला देगा.

फिलहाल अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 77.78 PCT के साथ टॉप पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका (75), न्यूजीलैंड (72.22) और बांग्लादेश (66.67) भारत से आगे हैं.

ऐसे में भारत को सिर्फ अपने मैच जीतने ही नहीं, बल्कि दूसरी टीमों के परिणामों पर भी नजर रखनी होगी. WTC में हर टेस्ट जीत पर 12 अंक, ड्रॉ पर 4 और हार पर कोई भी अंक नहीं मिलता है. इसी वजह से हर हार सीधे अंक प्रतिशत पर बड़ा असर डालती है.

Related Articles

Back to top button