भारत

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, दो लोगों की मौत, शवों के उड़े चिथड़े

चेन्नई
तमिलनाडु में डिंडीगुल जिले के पूलमलाई स्थित एक निजी पटाखा फैक्टरी में रविवार को जबरदस्त विस्फोट हो गया, जिसमें दो श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जिले में नाथम तालुक के अंतर्गत अविचिपट्टी गांव के पास पूलमलाई में एक पटाखा फैक्टरी में जोरदार विस्फोट हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि विस्फोट में शव क्षत-विक्षत हो गए हैं, जिसके कारण उनकी अब तक पहचान नहीं की जा सकी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शवों को पोस्टमाटर्म के लिए डिंडीगुल सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। विस्फोट के सही कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। नाथम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फैक्टरी के मालिक की तलाश कर रही है। वह घटना के बाद से फरार है।

 

Related Articles

Back to top button