स्वास्थ्य

सूरज की हानिकारक किरणों से बचने के लिए लगाए अंजीर से बना फेस पैक

कई चीजें ऐसी होती हैं जो हमारी सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं। इन्हीं में से एक है अंजीर, जिसमें विटामिन ए, सी, के, कैल्शियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को अंदर तक पोषित रखते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अंजीर से होने वाले फायदों के साथ-साथ आज हम आपको इस लेख में इससे बनाए जाने वाले 3 ऐसे फेस पैक्स की रेसिपी बताने वाले हैं, जो आपकी त्वचा को निखार देने के साथ-साथ नरिश भी रखेंगे। तो फिर आइए जानते है इन्हें तैयार करने का तरीका।

अंजीर से मिलते हैं त्वचा को इतने फायदे
अंजीर न सिर्फ खाने में में टेस्टी और लाभकारी होता है, बल्कि ये हमारी स्किन को भी कई तरह से फायदा पहुंचाता है। ये त्वचा को हाइड्रेटेड रखने और एजिंग लाइन्स को कम करने, स्किन को चमकदार बनाने और कील-मुंहासों से लड़ने में मदद करता है। आप अंजीर का उपयोग अलग-अलग घरेलू उपचारों के लिए कर सकते हैं, जो स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने में मदद करता है।

पहला फेस पैक जो देगा ग्लो
हर लड़की चाहती है कि मेरी स्किन बिना मेकअप के ग्लो करती रहे और इसके लिए आप न जाने कितने तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती रहती हैं। हमें आपकी त्वचा का ख्याल है और इसलिए आपके लिए लाएं हैं ग्लोइंग स्किन के लिए अंजीर से बने फेस पैक की विधि।

    2 भीगे हुए अंजीर को मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
    इसके बाद इसमें 2 चम्मच शहद और 5-6 बूंद बादाम के तेल की डालें।
    अब इन्हें अच्छे से मिक्स करके अपने फेस पर लगाएं और 10 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।
    समय पूरा होने के बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को धो लें।

दूसरा पैक जो दाग-धब्बों को करेगा दूर
अंजीर में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी स्किन को नरिश करते है। साथ ही नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जो स्किन को एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ दाग धब्बों को भी कम करने का काम करता है। हफ्ते में 2-3 बार के इस्तेमाल से ही आपको फर्क दिखना शुरू हो सकता है। जानते हैं कैसे तैयार करें ये फेस पैक।

    सबसे पहले रातभर भीगे हुए 2 अंजीर का पेस्ट तैयार करें और फिर उसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिक्स कर दें।
    अब इसे आंखों के आसपास के एरिया को छोड़कर पूरे चेहरे पर लगा दें
    लगभग 7-8 मिनट तक इसे चेहरे पर रखने के बाद ठंडे पानी से फेस वॉश कर लें।

तीसरा पैक रखेगा स्किन को नरिश और सॉफ्ट
अंजीर के तो कई फायदे आपको पता चल गए हैं और एलोवेरा तो एक ऐसी चीज है, जो सेहत और बालों के साथ-साथ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इस फेस पैक में एलोवेरा का इस्तेमाल इसलिए किया जा रहा है, ताकी आपकी स्किन ग्लो करने को साथ नरिश और सॉफ्ट भी हो जाएं। आइए जानते हैं कैसे बनाएं ये फेस नरिशिंग फेस पैक।

    एक कटोरी में 1 पिसे हुए अंजीर के साथ एलोवेरा मिलाकर इन्हें अच्छे से मिक्स कर दें।
    अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और लगभग 10 मिनट तक सूखने के लिए चेहरे रखें।
    जब फेस पैक सूख जाए तो ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें।
    देखिए कैसे आपकी स्किन खिली-खिली और सॉफ्ट नजर आ रही है।

इन बातों का ध्यान रखना भी है जरूरी
    सबसे पहले तो जिस भी फेस पैक का आप इस्तेमाल करने वाली हैं, उसकी सामग्री को अपनी जरूरत के हिसाब से बढ़ाया या घटाया जा सकता है।
    आप चाहें तो इन्हें चेहरे के साथ-साथ गर्दन वाले एरिया पर भी लगा सकती हैं।
    किसी भी फेस पैक को इस्तेमाल करने के बाद मॉइश्चुराइडर का इस्तेमाल जरूर करें।

Related Articles

Back to top button