खेल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ऑफिशियल गाना ‘दाई दाई’ रिलीज, शकीरा और बर्ना बॉय ने दी आवाज

ज्यूरिख

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 अगले माह अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में शुरू होने वाले फुटबॉल के महाकुंभ फीफा विश्व कप के लिए आधिकारिक गीत 'दाई दाई' रिलीज कर दिया गया है। फीफा ने शुक्रवार को बताया कि शकीरा और नाइजीरिया के गायक-गीतकार बर्ना बाय ने इस गाने को गाया है। यह गाना उत्तरी अमेरिका में 11 जून से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का आधिकारिक गीत होगा।

फीफा ने कहा कि दाई दाई फुटबॉल, संस्कृति और एकता का जीवंत नमूना है। यह शकीरा और बर्ना बॉय की विश्व भर में जानी पहचानी ओजभरी आवाज और ऊर्जा का शानदार मिश्रण है। शकीरा, बर्ना बॉय ने ही इसे रिलीज किया है। फीफा ने कहा कि वह प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध इस गाने से मिलने वाली रॉयल्टी का उपयोग फीफा वैश्विक नागरिक शिक्षा कोष की मदद के लिए करेगा।

कुछ इस तरह है दाई दाई गाना
इस गाने में एक ही लाइन में दुनिया के कई सबसे मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी और इस साल के विश्व कप में हिस्सा लेने वाले देशों के नाम लिए गए हैं। जैसे कि ब्राजील, उरुग्वे, अर्जेंटीना, कोलंबिया। साथ ही शकीरा खुशी से कहती हैं मेक्सिको, जापान, कोरिया, नीदरलैंड्स। इस गाने में पहले कोरस के बाद शकीरा और बर्ना बॉय बारी-बारी से अपने-अपने लाइन गाते हैं। फिर एक-दूसरे की लाइन को गाते हैं।

शकीरा ने पिछले हफ्ते पहली बार दाई दाई गाने के छोटे से हिस्से को इंटरनेट मीडिया पर साझा किया था। इसमें ब्राजील के रियो डी जेनेरियो के माराकाना स्टेडियम के मैदान के बीच में उनके डांस का एक मिनट लंबा टीजर क्लिप दिखाया गया था। इससे पहले मार्च में, कोका-कोला ने विश्व कप के लिए अपना आधिकारिक एंथम शेयर किया था।

रियल की जीत के बावजूद एमबापे को झेलनी पड़ी हूटिंग
स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में रियल मैड्रिड की ओविएडो पर 2-0 से जीत के बावजूद रीयल के फैंस ने एमबापे सहित टीम के अन्य खिलाड़ियों के विरुद्ध हूटिंग की। ओविएडो पहले ही लीग से बाहर हो चुका है। चोट के कारण कुछ समय बाहर रहने के बाद काइलियन एमबापे इस मुकाबले में सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर आए थे।

हूटिंग पर एमबापे ने कहा कि मेरे करियर में पहले भी मेरी हूटिंग हुई है। यह खेल का ही एक हिस्सा है। कभी-कभी फैंस खुश नहीं होते। दरअसल इस हफ्ते की शुरुआत में ट्रेनिंग के दौरान रियल के खिलाड़ियों के बीच बहस से हुई थी, जिसके चलते क्लब ने फेडेरिको वाल्वरडे और आरेलियन टचौमेनी पर भारी जुर्माना लगाया था।

Related Articles

Back to top button