मध्यप्रदेश

फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल गंभीर विषयों को कलात्मक ढंग से करते थे प्रस्तुत: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल गंभीर विषयों को कलात्मक ढंग से करते थे प्रस्तुत: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री ने निर्देशक बेनेगल के निधन पर किया शोक व्यक्त

भोपाल :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक और फिल्मकार पद्म विभूषण से सम्मानित श्याम बेनेगल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेनेगल के निधन से भारतीय सिनेमा जगत की बड़ी क्षति हुई है। श्याम बेनेगल ने समानंतर सिनेमा के माध्यम से फिल्म जगत में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी फिल्में गंभीर विषयों को कलात्मक ढंग से प्रस्तुत करती थीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत श्याम बेनेगल की आत्मा की शांति और परिजन एवं प्रशंसकों को सहने की सामर्थ्य देने की प्रार्थना की है।

 

Related Articles

Back to top button