एक्शन से नक्सलियों में बौखलाहट: BJP नेता की हत्या मामले में बोले CM बघेल ?

गौरव जैन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने BJP नेता को मौत के घाट उतार दिया है. इस पर CM भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी कार्रवाई से नक्सलियों में घबराहट है. लगातार कार्रवाई से नक्सली पीछे हटे हैं और बौखलाहट में इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं. हमारा प्रयास रहेगा कि नक्सली के इस कुकृत्य को खत्म करेंगे.
दरअसल, छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने BJP नेता को मौत के घाट उतार दिया. इल्मीडी में भूतपूर्व सरपंच की हत्या की है. मृतक भाजपा से सम्बद्ध रखता है. थाना से 2 किमी की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया गया है. मृतक का नाम काका अर्जुन है.
हत्या की जिम्मेदारी माओवादियों की मद्देड एरिया कमेटी ने ली है. पुलिस की तरफ से कोई ऑफिशियल ब्यान जारी नहीं हुआ है. मामला उसूर ब्लाक के इल्मीडी थाना क्षेत्र का है.
पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने LALLURAM.COM की टीम को फोन पर कहा कि यह एक राजनीतिक षड्यंत्र है. विधायक विक्रम कल उसूर क्षेत्र में ठहरे थे. इसे राजनीतिक हत्या होने से इनकार नहीं किया जा सकता है. गागड़ा ने कहा कि अर्जुन पार्टी के काफी पुराने सदस्य थे और उसूर में भाजपा के लीड नेताओ में से थे.
बता दें कि कुछ माह पूर्व ही नक्सलियों ने चेरक डोडी इलाके में एक भाजपा नेता नीलकंठ ककेम की हत्या कर दी थी. सिलसिलेवार यह दूसरी घटना है. भाजपा नेता की हत्या की. इसी दौरान पिछले कुछ महीनों में बस्तर में भाजपा नेताओं की सिलसिलेवार हत्या हुई थी, जिस पर भाजपा की तरफ से कांग्रेस पर टारगेट किलिंग का