हमर छत्तीसगढ़

निर्देश के बाद जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने दो गैर औद्योगिक इकाइयों के लाइसेंस किए निरस्त

रायपुर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के निर्देश के बाद जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने तिफरा के दो गैर औद्योगिक इकाइयों के लाइसेंस को निरस्त कर दिया है. वहीं 20 बंद या गैर औद्योगिक गतिविधियों में संलग्न इकाइयों को नोटिस जारी किया है.

तिफरा सिरगिट्टी और सिलपहरी औद्योगिक क्षेत्र से लगातार उद्योगपतियों द्वारा शासन से लीज पर जमीन लेकर गैर औद्योगिक कार्य किए जाने की शिकायत मिल रही थी. इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने उद्योग विभाग को सर्वे कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे. जिला व्यापार और उद्योग केन्द्र बिलासपुर के प्रबंधक एमएल कुशरे ने अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से सिरगिट्टी और सिलपहरी के औद्योगिक क्षेत्र का सर्वे कराया. सर्वे के मुताबिक तिफरा में 135 सिरगिट्टी के चार सेक्टर में 433 समेत कुल 568 उद्योगपतियों को उद्योग संचालित करने जमीन दी गई है.

मंत्री के निर्देश पर जब विभाग ने सर्वे कराया तो कई इकाइयां या तो बंद मिली या फिर गैर औद्योगिक कार्य होना पाया गया. जिला उद्योग विभाग ने तिफरा के पूजा इंडस्ट्रीज समेत दो उद्योगों की लाइसेंस को निरस्त किया है. वहीं 20 इकाइयों को चेतावनी दी गई है कि वे औद्योगिक इकाइयां शुरू करें अन्यथा उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button