मध्यप्रदेश

बालाघाट के सरकारी अस्पताल में पहली बार हुआ ऐसा ‘चमत्कार’, एक सप्ताह में 9 जुड़वा बच्चों का जन्म

बालाघाट
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के सरकारी अस्पताल में एक हफ्ते में नौ महिलाओं ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। ये घटना 28 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच हुई। सभी जुड़वा बच्चों में एक लड़का और एक लड़की थी। इसे लोग कुदरत का करिश्मा ही मान रहे हैं। इससे पहले अस्पताल में कभी ऐसा नहीं हुआ है। वहीं, जन्म के बाद सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

30 साल के करियर में पहली बार हो रहा ऐसा

अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर निलेश जैन ने बताया कि उनके 30 साल के करियर में उन्होंने ऐसा कभी नहीं देखा। उन्होंने इसे अपने जीवनकाल की अनोखी घटना बताया है। डॉक्टर जैन ने कहा कि मैंने अपने करियर में इतने सारे जुड़वा बच्चों को एक साथ कभी नहीं देखा। ऐसा लग रहा था मानो वार्ड में जुड़वा बच्चों की बारिश हो रही हो।

छह जुड़वा बच्चे तो 72 घंटे में पैदा हुए

छह जुड़वाबच्चे तो 72 घंटे के भीतर ही पैदा हुए थे। बाकी के तीन जोड़े उस हफ्ते के अंत तक पैदा हुए। एक बच्ची की मौत कम वजन होने के कारण हो गई लेकिन बाकी सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

यह दुर्लभ घटना

डॉक्टर जैन ने कहा कि ये वाकई एक दुर्लभ घटना है और इसका कोई स्पष्टीकरण नहीं है। यह कुदरत का करिश्मा है। उन्होंने कहा कि मैं SNCU यूनिट में सभी बेड पर जुड़वा बच्चों को देखना कभी नहीं भूलूंगा।

अलग-अलग गांवों की हैं महिलाएं

सभी महिलाएं जिन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जिले के अलग-अलग गांवों से हैं। जिस बच्ची की मौत हुई उसके माता-पिता अपने बेटे को लेकर अपने गांव चले गए हैं। बाकी सभी बच्चों और उनकी माताओं को अस्पताल में ही रखा गया है, जहां डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। गौरतलब है कि यह खबर नक्सल प्रभावित बालाघाट के लिए बेहद खुशी की बात है। हालांकि किसी भी महिला ने IVF ट्रीटमेंट नहीं करवाई थी।

Related Articles

Back to top button