मनोरंजन

‘हैरी पॉटर’ फेम स्टैनिस्लाव यानेवस्की की हुई सर्जरी

लॉस एंजिल्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

'हैरी पॉटर' फ्रेंचाइजी में 'क्विडिच' चैंपियन विक्टर क्रुम का किरदार निभाने वाले एक्टर स्टानिस्लाव नेवस्की से जुड़ एक खबर सामने आ रही है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां सांस लेने में तकलीफ के कारण उनकी सर्जरी हुई। एक्टर ने अपने बर्थडे पर इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये खबर अपने फैंस को दी। इस तस्वीर में वो हॉस्पिटल के बिस्तर पर लेटे हुए हैं और उनकी नाक पर पट्टी बंधी हुई है। उन्होंने हेल्थ अपडेट भी दिया है।

'हैरी पॉटर' एक्टर स्टैनिस्लाव यानेवस्की ने लिखा, 'आखिरकार खबर का खुलासा करने का समय आ गया है, लेकिन सबसे पहले सबसे पहले।' उन्होंने आगे कहा, 'जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद! मैं हर पोस्ट और हर मैसेज की सराहना करता हूं और मैं आपसे वादा करता हूं कि मैंने अपने जीवन के इस खास दिन पर बहुत खास महसूस किया है।'

सर्जिकल रूम से बाहर आने के बाद ली फोटो
अपने पोस्ट में आगे एक्टर ने खुलासा किया कि ये फोटो उनके सर्जिकल रूम से बाहर आने के ठीक बाद ली गई थी। उन्होंने आगे कहा, 'मेरे जन्मदिन के तुरंत बाद मुझे सांस लेने में दिक्कत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुझे सर्जरी के लिए ले जाया गया और सर्जरी रूम से बाहर आने के ठीक बाद यह फोटो ली गई। हमेशा की तरह और जो लोग मुझे करीब से जानते हैं, उनके अनुसार मैंने यह सब चुपचाप सहा, क्योंकि मैं किसी को डराना या परेशान नहीं करना चाहता था।'

अब ऐसी है स्टानिस्लाव की सेहत
स्टानिस्लाव ने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि वो अभी भी ठीक हो रहे हैं। एक्टर ने खुलासा किया कि वो खुलकर सांस ले पाएंगे, जो पिछले कुछ महीनों में उन्होंने खो दिया था।

इस वजह से जल्दी ठीक हो रहे हैं एक्टर
आखिरी में उन्होंने बताया, 'मैंने आज अपने डॉक्टर से चेकअप करवाया और उन्होंने कहा कि मैं वास्तव में ठीक हो रहा हूं और वास्तव में मेरी ग्रोथ से काफी हैरान थे। मुझे लगता है कि अच्छा खान-पान, ट्रेनिंग, सेल्फ कंट्रोल और विश्वास ऐसे मामलों में मदद करते हैं।'

Related Articles

Back to top button