मध्यप्रदेश

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 16 जून को मनाया जाएगा स्थापना दिवस

भोपाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा कंपनी के स्थापना दिवस के अवसर पर 16 जून को कंपनी मुख्यालय के साथ ही भोपाल क्षेत्र तथा ग्वालियर क्षेत्र में विभिन्न सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान गोविन्दपुरा स्थित मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मुख्यालय में बिजली कार्मिकों द्वारा वृक्षारोपण करने के साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्तदान किया जाएगा। इसी प्रकार मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मैदानी कार्यालयों द्वारा भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने के साथ ही शत-प्रतिशत बिजली बिल भुगतान करने वाले बिजली उपभोक्ताओं और कंपनी कार्यों में सहयोग करने वाले स्थानीय नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने बताया है कि राजधानी भोपाल में 16 जून को गोविन्दपुरा स्थित कंपनी मुख्यालय में प्रातः 11 बजे कंपनी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्मिकों को निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई जाएगी। इस अवसर पर गोविन्दपुरा स्थित कंपनी के प्रांगण के सभी कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी एमडी कार्यालय के समक्ष एकत्रित होंगे। इसी प्रकार कंपनी के कार्यक्षेत्र के सभी क्षेत्रीय, वृत्त, संभाग तथा विद्युत वितरण केन्द्रों पर कार्यालय प्रमुख के द्वारा कार्मिकों को निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई जाएगी।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने बताया है कि 31 मई 2002 को कंपनी का गठन हुआ था और इस अवसर को कंपनी के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान कंपनी के सभी कार्यालयों में शपथग्रहण, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, उच्चदाब-निम्नदाब बिजली उपभोक्ताओं और नागरिकों का सम्मान, कार्यालयों की साफ-सफाई, कार्यालयीन रिकार्ड का व्यवस्थित रखरखाव, अनुपयोगी सामग्री का निपटान जैसे कार्य भी किये जाएंगे।

 

Related Articles

Back to top button