खेल

फ्रेंच ओपन: स्टेन वावरिंका ने एंडी मरे को हराया

पेरिस
 स्टेन वावरिंका ने  यहां रोलां गैरो पर संभवत: अपना अंतिम एकल मुकाबला खेल रहे एंडी मरे को सीधे सेटों में हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। स्विट्जरलैंड के वावरिंका ने मरे को पहले दौर के मुकाबले में 6-4, 6-4, 6-2 से हराया। वावरिंका की मरे के खिलाफ 23 मुकाबलों में यह 10वीं जीत है। दोनों पहली बार 2005 में भिड़ेंगे थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वावरिंका ने मैच के बाद कहा, ‘‘निश्चित तौर पर यह भावनात्मक है। हम अंत (करियर के) के करीब पहुंच रहे हैं। हम एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं।’’

फ्रेंच ओपन में 1980 से वावरिंका सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने यहां 39 बरस या इससे अधिक उम्र में जीत दर्ज की है। मरे 37 साल के हैं और वर्ष 2000 से दो खिलाड़ियों की मिलाकर उम्र के मामले में यह मुकाबला दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों का मुकाबला रहा।

वावरिंका दूसरे दौर में दुनिया के 32वें नंबर के खिलाड़ी कैम नोरी और पावेल कोटोव के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

रविवार को जीत दर्ज करने वाले ग्रैंडस्लैम चैंपियन खिलाड़ियों में कार्लोस अल्कारेज, नाओमी ओसाका, सोफिया केनिन और येलेना ओस्टापेंको शामिल रहे। फ्रेंच ओपन 2021 चैंपियन बारबरा क्रेसिकोवा को हालांकि विक्टोरिया गोलुबिक ने 7-6, 6-4 से हराया। यहां खिताब जीतने के बाद 24वीं वरीय बारबरा को लगातार तीन बार पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा है। अल्कारेज ने जेजे वोल्फ को 6-1, 6-2, 6-1 से शिकस्त दी।

महिला एकल में ओसाका ने इटली की लूसिया ब्रोंजेटी को 6-1, 4-6, 7-5 से हराया जबकि 2019 में यहां सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अमेरिका की अमांडा एनिसिमोवा ने रेबेका रामकोव को 7-6, 6-4 से शिकस्त दी।

 

 

Related Articles

Back to top button