भारत

लोकसभा में कांग्रेस के गौरव गोगोई बने उपनेता, सचेतक और मुख्य सचेतक भी नियुक्त

नई दिल्ली.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई को लोकसभा में पार्टी का उपनेता नियुक्त किया गया। सांसद कोडिकुन्निल सुरेश को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया। सांसद मनिकम टैगोर और डॉ. एमडी जावेद को सचेतक नियुक्त किया गया। कांग्रेस महासचिव केसीवेणुगोपाल ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है। केसी वेणुगोपाल ने आगे बताया कि वरिष्ठ सांसद कोडिकुन्निल सुरेश को पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है।

उन्होंने हाल ही में लोकसभा स्पीकर का चुनाव भी लड़ा था। वहीं, सांसद मणिकम टैगोर और डॉ. मोहम्मद जावेद को सचेतक नियुक्त किया गया है। गौरव गोगोई पिछली लोकसभा में भी कांग्रेस पार्टी के उपनेता थे। वह अक्सर लोकसभा में होने वाली बहसों में कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखते दिखाई देते हैं। गौरव गोगोई असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे है। इस बार असम की जोरहाट सीट से गौरव गोगोई ने भाजपा के तपन कुमार गोगोई को 144393 वोट के बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की थी।

""Hon'ble CPP Chairperson Smt. Sonia Gandhi ji has written to the Hon'ble Lok Sabha Speaker informing him about the appointment of the Deputy Leader, Chief Whip, and two Whips for the Congress Party in the Lok Sabha.""
–    Deputy Leader – Shri @GauravGogoiAsm

Related Articles

Back to top button