स्वास्थ्य

खूबसूरती बढ़ाने का काम करता है अदरक

भारतीय घरों में चाय की दीवानगी सर चढ़कर बोलती है। ब‍िना अदरक की चाय का स्‍वाद तो समझ ही नहीं आता है। अदरक स‍िर्फ चाय का स्‍वाद नहीं बढ़ाती बल्कि सब्‍ज‍ियों में भी दोगुना स्‍वाद बढ़ा देती है। हालांक‍ि इन सबसे हटकर बात करें तो अदरक खूबसूरती बढ़ाने का भी काम करता  है। अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन की रंगत सुधारने से लेकर स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को भी दूर करने में फायदेमंद माने जाते हैं। स्किन पर अदरक का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन को कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गर्मियों में स्किन से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऑयली फेस, मुंहासे, जलन और रैशेज की समस्‍या आम होती है। इस मौसम में त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है। अगर आप नैचुरल तरीके से अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखना चाहती हैं तो अदरक इसमें आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं क‍ि अदरक कैसे आपकी त्‍वचा की रंगत न‍िखारता है-

त्‍वचा को करे डि‍टॉक्स
गर्मियों में धूल, पसीने और प्रदूषण के कारण त्वचा पर गंदगी जम जाती है। अदरक का सेवन करने या इसका फेस पैक लगाने से स्किन डि‍टॉक्स होती है और अंदर से साफ रहती है।

मुंहासों और इंफेक्शन से बचाए
गर्मियों में चेहरे पर पसीना और गंदगी जमा हो जाती है। इससे मुंहासे और स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। अदरक में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को खत्म करके पिंपल्स और रैशेज को कम करते हैं।

त्‍वचा की रंगत न‍िखारे
त्‍वचा की रंगत बढ़ाने के ल‍िए अदरक का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण आपकी स्किन पर मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं। इससे ब्‍लड सर्कुलेशन अच्‍छा होता है। ऐसे में खुद-ब-खुद स्‍क‍िन पर नेचुरल ग्‍लो आ जाता है।

टैनिंग कम करे
गर्मियों में च‍िलच‍िलाती धूप से स्किन टैन हो जाती है। अदरक में स्किन ब्राइटनिंग गुण होते हैं, जो टैनिंग को कम करके चेहरे की रंगत निखारते हैं। हालांक‍ि गर्मी में सीम‍ित मात्रा में ही अदरक का सेवन करना चाह‍िए क्‍योंकि अदरक की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका अध‍िक सेवन आपको फायदे के बजाय नुकासान पहुंचा सकता है।

कैसे करें अदरक का इस्‍तेमाल?
    अदरक और गुलाब जल का टोनर बनाकर इस्‍तेमाल क‍िया जा सकता है। ये स्‍क‍िन को ठंडक प्रदान करता है।
    अदरक और एलोवेरा फेस पैक बनाकर भी स्‍क‍िन लगाया जा सकता है। ये हफ्ते में एक बार ट्राई कर सकते हैं।
    गर्मी में शरीर को ठंडा रखने की जरूरत होती है। ऐसे में अदरक वाली डिटॉक्स ड्रिंक फायदेमंद हो सकती है।

 

Related Articles

Back to top button