भारत

भीषण गर्मी के बीच खुशखबरी: दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा

नई दिल्ली
दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को देश के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके मुताबिक, अगले 24 घंटों में महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ इलाकों में जोरदार बरसात होने वाली है। आईएमडी की सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने कहा, 'मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है। इसके कारण पिछले 2-3 दिनों में महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है। फिलहाल ऐसी उम्मीद है कि इन इलाकों में बहुत भारी बारिश जारी रहेगी। दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और तटीय कर्नाटक में बदरा बरसने वाले हैं। साथ ही, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।'

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बृहन्मुंबई नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि सोमवार की रात हुई बारिश से शहर में कोई भी बड़ा जलभराव होने की खबर नहीं है। यातायात सामान्य है। कुछ स्थानों पर आवाजाही धीमी हुई है। उप नगरीय रेल सेवाएं कुछ विलंब से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे के भीतर द्वीपीय शहर में 37.74 मिमी, पूर्वी मुंबई में 17.13 मिमी और पश्चिमी मुंबई में 12.39 मिमी बारिश दर्ज की गई। मंगलवार की सुबह आसमान बादलों से घिरा रहा, लेकिन शहर के अधिकतर हिस्सों में बारिश नहीं हुई। मालूम हो कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 11 जून की सामान्य तिथि से 2 दिन पहले 9 जून को मुंबई पहुंचा।

अगले 7 दिनों के दौरान इन राज्यों में होगी बारिश
आईएमडी के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में बारिश होने वाली है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ वर्षा होगी। इनमें से कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा, '10 से 14 जून के बीच पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। 10, 13 और 14 जून को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बदरा बरस सकते हैं। 11 से 14 जून तक असम, मेघालय, बंगाल और सिक्किम में और 13 और 14 जून को अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है।'

 

Related Articles

Back to top button