मध्यप्रदेश

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के किए दर्शन

ओंकारेश्वर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार को पवित्र तीर्थस्थल ओंकारेश्वर पहुंचीं। जहां उन्होंने भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। मंदिर परिसर में परिवार संग विधिवत पूजन-अर्चन कर देश और समाज की खुशहाली की कामना की।

शुक्रवार को यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन दोपहर 1 बजे ओंकारेश्वर पहुंची। जहां मंदिर के कार्यपालन अधिकारी व पुनासा एसडीएम शिवम प्रजापति ने उनका औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे मंदिर प्रांगण पहुंचीं। जहां सायंकालीन पुजारी पंडित डंकेश्वर दीक्षित और पंडित दीपक जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक व पूजन सम्पन्न करवाया। पूजन के दौरान राज्यपाल अत्यंत श्रद्धा भाव में लीन रहीं और पूरे परिवार के साथ दर्शन किए। वहीं मंदिर समिति ने शाल व प्रसाद भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

ओंकारेश्वर थाना प्रभारी अखनो सिंधिया ने बताया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की यात्रा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। दर्शन के दौरान आम श्रद्धालुओं को भी नियंत्रित रूप से दर्शन का अवसर मिला।

आपको बता दें कि ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जिसकी मान्यता पूरे देशभर में है। यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। वहीं विशिष्ट आगंतुकों के आगमन से मंदिर की गरिमा और भी बढ़ जाती है।

Related Articles

Back to top button