मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रमिकों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया, प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता देने के निर्देश

भोपाल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले में बुधनी के निकट ग्राम सियागहन में निर्माणाधीन पुलिया की मिट्टी धसकने से तीन श्रमिकों की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजन के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। बचाव दल ने एक घायल श्रमिक का रेस्क्यू किया और उचित उपचार के लिए नर्मदापुरम रेफर किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि और घायल श्रमिक के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन सीहोर को नियमानुसार अतिरिक्त आर्थिक मदद करने के भी निर्देश दिए हैं।

 

Related Articles

Back to top button