मध्यप्रदेश

राज्यपाल पटेल ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की बधाई

भोपाल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मंगलकामना की है कि नव वर्ष 2025 सभी के लिए सुख, शांति, सद्भाव, समृद्धि और सफलता लेकर आये। उन्होंने कहा है कि नव वर्ष का आगमन जीवन में नए संकल्प और लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ने का अवसर होता है। प्रदेशवासी नव वर्ष का स्वागत, समाज तथा राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भागीदारी, दायित्व बोध के संकल्प के साथ करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राज्यपाल श्री पटेल ने अपने सन्देश में कहा है कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के लिए नागरिक संकल्पित हों। नागरिकों से अपील की है कि अपने आचरण और व्यवहार से संविधान से प्राप्त अधिकारों और सौंपे गए कर्तव्यों के पालन के लिए प्रतिबद्ध रहकर समरस समाज निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।

Related Articles

Back to top button