खेल

हार्दिक पांड्या ने बेटे को दिया रॉयल गिफ्ट, जानिए इसकी कीमत कितनी है!

नई दिल्ली
खिलौनों से खेलने की उम्र में बेटे अगस्त्या को हार्दिक पांड्या ने एक 'रॉयल' गिफ्ट दिया है। करोड़ों की SUV मां और बेटे को हार्दिक पांड्या ने गिफ्ट में दी है। इसकी कीमत करीब पौने 4 करोड़ रुपये है। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक का भले ही तलाक हो चुका है, लेकिन दोनों बेटे के को-पैरेंट हैं। नताशा के पास अगस्त्या रहते हैं, लेकिन फिर भी हार्दिक पांड्या का अपने बेटे के प्रति प्यार कम नहीं हुआ है। इसका जीता-जागता उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब अपने बेटे को करोड़ों की एसयूवी कार गिफ्ट में दी। जिस बेटे की उम्र अभी खिलौनों से खेलने की है, लेकिन हार्दिक पांड्या ने उसे करोड़ों की लग्जरी एसयूवी कार गिफ्ट में दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या द्वारा अपने बेटे अगस्त्या और एक्स वाइफ नताशा स्टैनकोविक को दिए गए गिफ्ट की तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें हार्दिक का बेटा और एक्स-वाइस साथ में लैंड रोवर डिफेंडर कार की डिलीवरी लेते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के दाएं तरफ आप देख सकते हैं कि वेलकम नोट पर साफ-साफ लिखा हुआ है पापा टू अगस्त्या।

कितना ही इस कार की कीमत?
हार्दिक पांड्या ने लैंड रोवर डिफेंडर का कौन सा मॉडल अगस्त्या को गिफ्ट किया है, यह तो अभी कन्फर्म नहीं है, लेकिन ऑन रोड प्राइस डिफेंडर की एक करोड़ से लेकर 4 करोड़ के बीत है। ऐसे में इसे करोड़ों की एसयूवी कार लिखना सही रहेगा। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लैंड रोवर डिफेंडर का ये टॉप एंड मॉडल है, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है।

हार्दिक पांड्या के पास पहले से ही डिफेंडर कार है। इस बार भी उसी शोरूम से उन्होंने यह डिफेंडर खरीदी है, जिससे पहले वे इस ब्रांड की कार खरीद चुके हैं। मुंबई के नवनीत मोटर्स ने इस बात की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा की है कि मुंबई में अगस्त्या पांड्या और नताशा स्टैनकोविक को यह कार सौंपी गई है।

Related Articles

Back to top button