खेल

हर्षल ने धोनी का शिकार करने के बाद जीता फैंस का दिल, धोनी को किया चारों-खाने चित

नई दिल्ली
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की जब भी क्रिकेट मैदान पर एंट्री होती है, तो पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी के नारों से गूंज उठता हैं। आईपीएल 2024 में भी धोनी की दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही है। मौजूदा सीजन में भले ही धोनी सीएसके की कप्तानी नहीं कर रहे, लेकिन फिर भी उनके चाहनों वालों की कमी नहीं हैं। मुकाबला होम ग्राउंड चेपॉक में हो य फिर धर्मशाला में पूरा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ ही दिखने को मिलता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के 53वें मैच में जब धोनी की मैदान पर एंट्री हुई तो हर किसी को उम्मीद थी कि वह एक अच्छी पारी खेलेंगे, लेकिन माही पहली ही गेंद पर गोल्डन डक हुए और हर्षल को एक बड़ी सफलता मिली। धोनी को पहले गेंद पर आउट होता देख फैंस का दिल टूट गया। स्टेडियम में बैठे फैंस का चेहरा एक दम से मायूस-सा हो गया। सोशल मीडिया पर अब धोनी के गोल्डन डक का वीडयो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, सीएसके की पारी के 19वें ओवर में पंजाब किंग्स की तरफ से हर्षल पटेल गेंदबाजी करने आए थे। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने शार्दुल ठाकुर को बोल्ड किया। इसके बाद धोनी की मैदान पर एंट्री हुई। इस मैच में धोनी 9वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे, लेकिन पहली ही गेंद पर हर्षल ने उन्हें ऑफ स्टंप पर धीमी गति की यॉर्कर गेंद डाली। इस गेंद पर धोनी ने अपना बल्ला घुमाया, लेकिन वह गेंद को परख नहीं पाए और ऑफ स्टंप सीधा उखड़ गया।

धोनी पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए और वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। टी20 करियर में हर्षल पटेल धोनी को शून्य पर आउट करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनके अलावा ये कारनामा आवेश खान ने किया हैं। बता दें कि आईपीएल 2024 में धोनी ने दूसरी बार अपना विकेट गंवाया। इससे पहले पंजाब के ही खिलाफ वह रन आउट हो गए थे और आज धर्मशाला में धोनी शून्य पर आउट हुए।

हर्षल ने धोनी का शिकार करने के बाद जीता फैंस का दिल
पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल ने धोनी को बोल्ड कर फैंस का दिल जीत लिया, क्योंकि उन्होंने धोनी का विकेट लेने के बाद कुछ खास सेलिब्रेट नहीं किया। हर्षल ने पहली पारी के बाद कहा कि वह धोनी की काफी इज्जत करते हैं, इसलिए उन्होंने विकेट लेने के बाद कुछ खास सेलिब्रेट नहीं किया।

Related Articles

Back to top button