भारत

हरियाणा सरकार की ओर से किसानों के लिए पराली प्रबंधन को लेकर कई योजनाएं और जागरूकता अभियान चलाए गए

चंडीगढ़
हरियाणा सरकार की ओर से पिछले कुछ वर्षों में किसानों के लिए पराली प्रबंधन को लेकर कई योजनाएं और जागरूकता अभियान चलाए गए हैं। नासा की आधिकारिक वेबसाइट पर 4 और 5 नवंबर के एक्टिव फायर डेटा की तस्वीरों ने हरियाणा के पराली प्रबंधन की एक सकारात्मक तस्वीर पेश की है। इस बार भी हरियाणा में पराली जलाने के मामले पड़ोसी राज्यों के मुकाबले लगभग दो-तिहाई कम दर्ज किए गए हैं। नासा की इन तस्वीरों में हरियाणा में पराली जलाने के बेहद कम केस स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के पराली प्रबंधन की तारीफ करते हुए पड़ोसी राज्यों को हरियाणा से सीख लेने की सलाह दी थी। हरियाणा सरकार की ओर से पिछले कुछ वर्षों में किसानों के लिए पराली प्रबंधन को लेकर कई योजनाएं और जागरूकता अभियान चलाए गए हैं, जिनके परिणामस्वरूप अब पराली जलाने की घटनाएं लगातार घट रही हैं।

 

Related Articles

Back to top button