स्वास्थ्य

नौतपा में हेल्थ अलर्ट: सुबह 9 बजे के बाद अंडा खाना पड़ सकता है भारी

नौतपा शुरू हो चुके हैं और इन दिनों सुबह 7-8 बजे से ही तेज धूप महसूस होने लगती है. पारा 40 से 45 डिग्री को पार कर रहा है और झुलसती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. ऐसे मौसम में जरा सी भी लापरवाही सीधे आपके पेट का कबाड़ा कर सकती है. जब बात प्रोटीन डाइट की आती है, तो अंडा सबसे पॉपुलर और आसान ऑपशन माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भीषण गर्मी के महीनों में अंडा खाने की टाइमिंग आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है? यदि आप भी सुबह देर से उठते हैं या ऑफिस की जल्दबाजी में सुबह 9 बजे के बाद हैवी एग ब्रेकफास्ट करते हैं तो यह आदत आपको सीधे डॉक्टर के पास पहुंचा सकती है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सुबह 9 बजे के बाद अंडा क्यों न खाएं?
साइंस के अनुसार, अंडे में भरपूर मात्रा में हाई-क्वालिटी प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं. जब आप प्रोटीन से भरपूर चीजें खाते हैं तो शरीर को उसे पचाने के लिए अधिक एनर्जी खर्च करनी पड़ती है और इस प्रक्रिया को थर्मिक इफेक्ट ऑफ फूड (TEF) या थर्मोजेनेसिस कहते हैं.

प्रोटीन का थर्मिक इफेक्ट (20% से 30%) कार्बोहाइड्रेट और फैट से कहीं ज्यादा होता है जिसका सीधा मतलब है कि प्रोटीन को ब्रेकडाउन करने में शरीर के अंदरूनी तापमान में बढ़ोतरी होती है.

सुबह 9 बजे के बाद गर्मी तेज होने लगती है और बाहर का तापमान भी अधिक रहता है. इसलिए यदि आप उस समय अंडा खाते हैं तो शरीर के अंदर का तापमान बढ़ेगा और सूरज की रोशनी से बाहर का. ऐसे में हैवी प्रोटीन आपके डाइजेशन सिस्टम पर डबल लोड डाल देता है, जिससे दिनभर एसिडिटी, ब्लोटिंग और पेट में भारीपन की समस्या मससूस हो सकती है.

गर्मियों में अंडा कब खाएं?
न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप गर्मियों में अंडे का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं तो इसे सुबह 7:00 से 8:30 बजे के बीच ही खा लें. इस समय मौसम में थोड़ी ठंडक रहती है जिससे धूप तेज होने से पहले आपकी बॉडी इसे आसानी से प्रोसेस कर लेती है.

WebMD का कहना है, अंडा न्यूट्रिएंट्स का पावरहाउस है लेकिन तपती गर्मी में अंडे के पीले हिस्सों का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें. क्योंकि इसमें फैट की मात्रा ज्यादा होती है जो शरीर में सबसे ज्यादा हीट जनरेट करता है. गर्मी के महीनों में रोजाना 1 से 2 अंडे खाना सुरक्षित है. बाकी अंडे की मात्रा आपकी फिजिकल एक्टिविटी, गोल आदि पर निर्भर करती है.

पानी की कमी से ब्लॉक हो जाएगा पेट
गर्मी में अंडा या कोई भी प्रोटीन सप्लीमेंट लेते समय लोग सबसे बड़ी चूक पानी की मात्रा में करते हैं. प्रोटीन मेटाबॉलिज्म के बाद निकलने वाले बाई-प्रोडक्ट्स को शरीर से बाहर फ्लश करने के लिए किडनी को ज्यादा पानी की जरूरत होती है. यदि आप अंडा खाने के बाद दिनभर में 3 से 4 लीटर पानी नहीं पी रहे हैं तो गंभीर डिहाइड्रेशन और कब्ज होना तय है इसलिए सुबह तेज धूप से पहले अपना नाश्ता निपटा लें.

Related Articles

Back to top button