हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में धरने पर बैठे स्वास्थ्य कर्मचारी, तीन सूत्रीय मांगों लेकर शुरू की हड़ताल

कबीरधाम.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद अब हड़ताल का सिलसिला शुरू हो गया है। इसकी शुरूआत आज शुक्रवार से हो रहीं है। आज पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के नियमित कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। ये प्रदर्शन छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले हो रहा है। कबीरधाम जिले के कर्मचारी कवर्धा शहर के राजमहल चौक स्थित धरना स्थल राजीव पार्क में बैठे हुए है।

संघ के जिला अध्यक्ष अशोक डहरिया ने बताया कि उनकी तीन प्रमुख मांग है, जिसमें गृह जिले मे स्थान्तरित नियम, 8 किमी मुख्यालय निवास की अनुमति, कांकेर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को बर्खास्त किया गया है, उसकी बहाली किया जाए। कार्य आधारित वेतन (PLP) 15 तारीख के भीतर भुगतान का आदेश है, इसके बाद भी राशि नहीं दी गई है। यह राशि कबीरधाम जिले में अप्रैल माह से पेंडिंग है। प्रदेश के अन्य जिलों में 7 से 8 माह से राशि पेंडिंग है। उन्होंने बताया कि इस हड़ताल के कारण उप स्वास्थ्य केंद्र में होने वाले ऑनलाइन कार्य जैसे डेली रिपोर्टिंग, वैलनेस रिपोर्टिंग, आईडीएसपी,ई- संजीवनी, यूविन, एनसीडी हेल्थ मेला प्लानिंग समेत रिपोर्टिंग कार्य प्रभावित हो रहा है। आने वाले दिनों में यह हड़ताल लगातार जारी रहा तो स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों को दिक्कत होगी। आज शुक्रवार को जिले के कई स्वास्थ्य केंद्र में थाला लटका रहा।

Related Articles

Back to top button